फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supplementary charge sheet filed against Kushaldeep Singh Dhillon

आय से अधिक संपत्ति केस: पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के खिलाफ अनुपूरक चार्जशीट दाखिल, 10 अगस्त को अगली सुनवाई

Fri, 28 Jul 2023 10:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Updated Fri, 28 Jul 2023 10:02 PM IST
सार

मामले में पूर्व विधायक के वकील सतिंदर सिंह लाडी ने बताया कि विजिलेंस ने चार्जशीट पहले ही दाखिल कर दी थी और शुक्रवार को अनुपूरक चार्जशीट दाखिल की। इस केस में उन्होंने जमानत के लिए पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन
Supplementary charge sheet filed against Kushaldeep Singh Dhillon
पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को शुक्रवार जिला अदालत में पेश किया गया। इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ अदालत में अनुपूरक चार्जशीट दाखिल की और अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश राजीव कालड़ा की अदालत ने उन्हें चार्जशीट की कॉपी सौंपते हुए केस की अगली सुनवाई 10 अगस्त तक स्थगित कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने एक शिकायत पर जांच के बाद मई में पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों को अपनी आय से 245 गुना खर्च करने के मामले में गिरफ्तार किया था और इन दिनों वह न्यायिक हिरासत में नाभा जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले विजिलेंस ने उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी और 25 जुलाई को सुनवाई के दौरान चार्जशीट की कॉपी उनके वकील को सौंपी थी। शुक्रवार को सुनवाई के समय पूर्व विधायक ढिल्लों को भी अदालत में पेश किया गया और विजिलेंस ने उनके खिलाफ अनुपूरक चार्जशीट दाखिल कर दी। 
विज्ञापन


अदालत ने अनुपूरक चार्जशीट की कॉपी भी पूर्व विधायक को सौंपकर अगली सुनवाई की तारीख 10 अगस्त तय कर दी। मामले में पूर्व विधायक के वकील सतिंदर सिंह लाडी ने बताया कि विजिलेंस ने चार्जशीट पहले ही दाखिल कर दी थी और शुक्रवार को अनुपूरक चार्जशीट दाखिल की। इस केस में उन्होंने जमानत के लिए पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed