{"_id":"576a86354f1c1b5964b487f2","slug":"sunil-jakhar-protest-state-government-chief-minister-prakash-singh-badal-ferozepur-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील जाखड़ के धरने के आगे झुकी प्रदेश सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील जाखड़ के धरने के आगे झुकी प्रदेश सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 22 Jun 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान व मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ के नेतृत्व में अबोहर नहरी कालोनी में तीन दिन से चल रहे धरने को समाप्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निर्देश पर बुधवार को सिंचाई विभाग के मुख्य इंजीनियर जतिंदर सिंह विशेष रूप से अबोहर पहुंचे।
मुख्य इंजीनियर और कार्यकारी इंजीनियर रमेश कुमार गुप्ता ने आश्वासन दिया कि रविवार शाम तक इलाके की सभी उपनहरों में पानी की आपूर्ति इस ढंग से बहाल की जाएगी कि टेल पर आबाद गांवों तक भी पानी उपलब्ध होगा। गुस्साए किसानों ने मुख्य इंजीनियर के समक्ष पानी की बंदरबांट को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी अकाली दल के कुछ प्रभावशाली जत्थेदार न केवल नहरी पानी की चोरी बल्कि सीनाजोरी भी कर रहे हैं। कृषि विभाग ने 15 अप्रैल से 15 मई तक बीटी कपास की बिजाई करने की सलाह दी थी लेकिन सिंचाई विभाग नहरी पानी की व्यवस्था नहीं कर पाया। इससे सैकड़ों किसान बिजाई करने से ही वंचित रह गए। बीते वर्ष सफेद मक्खी के हमले के कारण आर्थिक रूप से बर्बाद हुए किसानों के समक्ष अब फिर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व अबोहर, बल्लुआना, फाजिल्का विधानसभा क्षेत्रों के किसानों को महलकलां की विधायका हरचंद कौर के अलावा पूर्व विधायक डा. महिंदर रिणवां, हंसराज जोसन, नत्थू राम, दर्शन सिंह बराड़ ने संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश पर समर्थन जताने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के उप-प्रधान गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने अपने संबोधन में किसानों को विश्वास दिलाया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार का गठन होने पर न केवल सिंचाई से संबद्ध बल्कि अन्य समस्याओं का भी हल हो जाएगा।
विधायक सुनील जाखड़ ने कहा कि इस क्षेत्र के किसानों को बर्बाद करने वाले जिन जत्थेदारों ने बड़े आकार के मोघे बनवाकर पानी छीनने का दुस्साहस किया है। वह संगत दर्शन में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ बैठते हैं इसलिए सिंचाई विभाग उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। जाखड़ ने कहा कि अकाली सरकार किसानों के लिए कैंसर के समान है। इससे छुटकारा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन को हराकर ही प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मुख्य इंजीनियर के आश्वासन को देखते हुए वह रविवार तक धरना स्थगित करने का निर्णय ले रहे हैं। यदि टेल के गांवों तक पानी नहीं पहुंचा तो वह मंगलवार से अलख जगाओ पद यात्रा शुरू करके इन गांवों में किसानों को जागृत करने का अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले चरण में शुरू होने वाला आंदोलन प्रचंड रूप धारण कर सकता है।