{"_id":"68d803dc8bde8413000b5140","slug":"sukhbir-sent-200-truckloads-of-maize-to-the-flood-affected-villages-hoshiarpur-news-c-59-1-asr1001-114401-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सुखबीर ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए मक्की की 200 ट्रालियां भेजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सुखबीर ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए मक्की की 200 ट्रालियां भेजीं
विज्ञापन
फोटो
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को अजनाला के बाढ़ प्रभाविताल हलकों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए मक्के की 200 ट्रालियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के बाढ़ प्रभावित किसानों और मजदूरों के लिए कोई पैसा जारी करने में अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में नौटंकी की है। सुखबीर ने कहा कि पंजाब विधानसभा के विशेष सेशन का इस्तेमाल मुआवजे को बढ़ाकर बाढ़ से तबाह हुई सभी फसलों को शामिल करने और यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाना चाहिए कि मुआवजा पांच एकड़ प्रति किसान तक ही सीमित न रह जाए। सुखबीर ने कहा कि केंद्र से मुआवजा मांगना अच्छी बात है लेकिन आप सरकार को पहले अपने पास मौजूद 12 हजार करोड़ रुपये के राज्य आपदा फंड को बाढ़ प्रभावितों में वितरित करना चाहिए। उसके बाद केंद्र से अतिरिक्त फंडों की मांग करनी चाहिए। सुखबीर ने रंजीत सागर डैम और शाहपुर बैराज के संचालन के कुप्रबंधन में शीर्ष अधिकारियों की जवाबदेही तय की मांग की।