फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sukhbir badal, sangat darshan, political new, faridkot

कांग्रेस निक्कमी और आप सभ्याचार से अनजान : सुखबीर बादल

Sat, 09 Jul 2016 04:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट Updated Sat, 09 Jul 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
sukhbir badal, sangat darshan, political new, faridkot
जैतो क्षेत्र के संगत दर्शन कार्यक्रम में पंचायतों की मुश्किलें सुनते उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी को पहले ही अजमा चुके हैं और वह अपने कार्यकाल में हमेशा ही निक्कमी साबित रही है।
विज्ञापन


पंजाब के लोगों को गुमराह करने में जुटी आम आदमी पार्टी को यहां के सभ्याचार की भी समझ नहीं है और वह नास्तिक लोगों की जमात है। ऐसे हालात में पंजाब को बचाने व उसके तरक्की के रास्ते को बरकरार रखने के लिए साल 2017 में भी शिअद-भाजपा गठबंधन को ही तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। सुखबीर शुक्रवार को जिले में करीब 350 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का रस्मी आगाज करने के दौरान जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री बादल ने कहा कि पिछले 9 साल के दौरान पंजाब में रिकार्ड तोड़ विकास हुआ है जबकि इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय 5 साल में कोई काम ही नहीं हुआ। अपने 5 सालों के शासनकाल में एक भी विकास प्रोजेक्ट शुरू न करने वाले कैप्टन अब किस मुंह से जनता से उम्मीद लगाए बैठे हैं। आम आदमी पार्टी पर तीखे वार करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि इन्हें न तो पंजाब के विरसे एवं संस्कृति का ज्ञान है और न ही वह किसी धर्म का आदर सत्कार करना जानते है। 
विज्ञापन


सुखबीर ने दावा कि दूसरे राज्यों के मुकाबले पंजाब काफी आगे है। शिअद भाजपा गठबंधन सरकार ने समाज के हर वर्ग की भलाई स्कीमें चलाई हैं और लाखों करोड़ रुपये खर्च करके तमाम शहरों व गांवों की नुहार बदली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने फरीदकोट में 120 करोड़, कोटकपूरा में 110 करोड़ और जैतो में 49 करोड़ की लागत वाली 100 प्रतिशत जलापूर्ति व सीवरेज सुविधा परियोजनाओं का काम शुरू करवाया गया। 


इस मौके पर सीपीएस मनतार सिंह बराड़, जैतो के हलका इंचार्ज प्रकाश सिंह भट्टी, चेयरमैन यूथ विकास बोर्ड परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, चेयरमैन पीआरटीसी अवतार सिंह बराड़, पूर्व भाजपा सांसद गुरचरण कौर, डीआईजी रघुबीर सिंह खटड़ा, डीसी मालविंदर सिंह जग्गी, एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान भी हाजिर हुए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed