{"_id":"5751a5924f1c1b8c49108fee","slug":"suicide-farmer-suicide-pesticides-dept-on-farmer-faridkot-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से तंग किसान ने कीटनाशनक पीकर जान दी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से तंग किसान ने कीटनाशनक पीकर जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Fri, 03 Jun 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : demo
चार लाख रुपये के कर्ज से परेशान होकर एक किसान ने कीटनाशक दवा पीकर जान दे दी। मृतक की पहचान गांव हरदयालेआना निवासी मनप्रीत सिंह(47) पुत्र करनैल सिंह के रूप में हुई। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।
किसान मनप्रीत सिंह के पास महज तीन एकड़ जमीन थी और उसके सिर पर बैंक व आढ़ती के करीब चार लाख रुपये कर्ज चढ़ा हुआ था। पिछले कुछ सीजनों के दौरान फसलों से कोई खास फायदा न होने की वजह से वह अपने कर्ज को लेकर काफी चिंतित था और इसी परेशानी के चलते एक दिन पहले उसने कीटनाशक दवा पी ली।
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई जगजीत सिंह ने बताया कि कर्ज को लेकर मनप्रीत सिंह काफी परेशान चल रहा था और इसके चलते उसने खुदकुशी की है। उधर थाना प्रभारी परमजीत सिंह का कहना है कि किसान ने गलती से कीटनाशक पी लिया था। फिर भी वह मामले की जांच कर रहे है।