फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide by land owner at abohar

अबोहरः करोड़ों की जमीन के मालिक ने खुद को गोली मारकर दी जान, कर्ज से परेशान था शख्स

Fri, 20 Dec 2019 04:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 20 Dec 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
suicide by land owner at abohar
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब सरकार की ओर से घोषित की गई कर्जमाफी योजना पूरी तरह से लागू न होने के कारण कर्ज से दबे किसान आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा रहे हैं। इसी के तहत वीरवार रात गांव गुमजाल की ढाणी निवासी एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


गुमजाल व पन्नीवाला के मध्य स्थित ढाणी निवासी करीब 60 वर्षीय विष्णु पुत्र पतराम के बेटों नवीन व प्रवीन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव गुमजाल में उनके पिता के नाम करीब 40 एकड़ जमीन है। जिस पर बैंकों का लाखों का कर्ज है। लेकिन नहरी पानी की कमी के कारण फसलें अच्छी नहीं हो पातीं और इसी कारण धीरे-धीरे उन पर लाखों का कर्ज हो गया।
विज्ञापन


मृतक के बेटों ने बताया कि कर्ज वसूली के लिए आए दिन बैंक वाले उन्हें परेशान कर रहे थे। इसी के चलते वीरवार रात्रि उन्होंने अपने बिस्तर में 315 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना का पता चलने पर देर रात्रि थाना खुइयां सरवर के प्रभारी परमजीत व एएसआई बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और पिस्टल बरामद कर कार्रवाई शुरू की। सुबह होने पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सोनू ग्रोवर की मदद से शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed