{"_id":"56ed846f4f1c1b807c8b4797","slug":"suchha-singh-chotipur-aap-politics-fund-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधारण लोगों से फंड जुटा रही आप : छोटेपुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधारण लोगों से फंड जुटा रही आप : छोटेपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
फरीदकोट में पत्रकारों से बातचीत करते आप के प्रांतीय कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अमीर घरानों की जगह साधारण लोगों से फंड लेने को पहल दे रही है।
यदि कोई बड़ा घराना फंड भी देता है तो वह यह उम्मीद कतई न रखे कि पार्टी उसके मुताबिक काम करेगी। यह बात हम सभी स्पष्ट कर रहे हैं कि सरकार बनने पर उनकी पार्टी अपनी राष्ट्रीय नीति के अनुसार ही आम आदमी की भलाई के लिए काम करेगी। छोटेपुर शनिवार को चांद पैलेस में पार्टी की लंच डिप्लोमेसी के तहत आयोजित कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस कार्यक्रम में फरीदकोट जोन से पार्टी वर्करों समेत करीब 350 लोगों ने भाग लिया और सभी ने लंच के लिए 5-5 हजार रुपये फंड देकर पार्टी को करीब साढ़े 17 लाख रुपये एकत्र करवाए।
प्रांतीय कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि रिवायती पार्टियों को कभी फंड की कमी नहीं रहती। इन्हें बड़े घराने निवेश के रूप में फंड मुहैया करवाते है और सरकार बनने पर उसका फायदा लेते है, लेकिन आम आदमी पार्टी की तरफ से साधारण व मध्यम वर्ग के लोगों से मदद मांगी जा रही है।
विज्ञापन
एसवाईएल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस मामले पर आप के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल स्पष्ट कर चुके हैं कि पंजाब के पास जब फालतू पानी ही नहीं है और ऐसे में इसे किसी दूसरे राज्य को देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। कार्यक्रम के दौरान संगरूर से सांसद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में पिछले लंबे समय से दोस्ताना मैच खेल रहे शिअद व कांग्रेस का दौर खत्म होने वाला है और आप के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में जंगल राज चल रहा है और लोग जल्द से जल्द ऐसे शासनकाल से मुक्ति पाना चाहते है।
इस मौके पर बार एसोसिएशन मुक्तसर के अध्यक्ष प्रितपाल शर्मा, जैतो विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता दर्शन सिंह ढिलवां और जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ के दामाद प्रगट सिंह ने आप में शामिल होने का एलान किया। इन्हें पार्टी नेताओं ने सिरोपे देकर सम्मानित किया।