फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   student died in road accident in Firozpur

दो बाइकें भिड़ीं, एक छात्र की मौत, तीन जख्मी

Thu, 12 Mar 2020 10:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
student died in road accident in Firozpur
फिरोजपुर के गांव दुल्ला सिंह वाला के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : FIROZPUR
आठवीं कक्षा की पंजाबी की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दो छात्रों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छात्र और एक अन्य व्यक्ति की नाजुक हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। एक छात्र का फिरोजपुर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना वीरवार सुबह लगभग सवा आठ बजे गांव दुल्ला सिंह वाला स्थित गुरुद्वारे के पास घटी।
विज्ञापन

मृतक छात्र रोबन उर्फ जोबन (16) पुत्र पिपल वासी मल्लांवाला के चाचा सन्नी ने बताया कि रोबन आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। इस साल उसने नौवीं कक्षा में दाखिला लेना था। रोबन का भाई विश्वास (13) और पड़ोसी सुमित (14) पुत्र राजेश कुमार मल्लांवाला स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहीद सुखविंदर सिंह में कक्षा आठ में पढ़ते थे। वीरवार को विश्वास और सुमित का पंजाबी का पेपर था। उनका परीक्षा सेंटर गांव फत्तेवाला स्थित एक निजी स्कूल में बना था। वीरवार सुबह सवा आठ बजे के करीब रोबन बाइक पर विश्वास और सुमित को परीक्षा सेंटर फत्तेवाला छोड़ने जा रहा था। रास्ते में गांव दुल्ला सिंह वाला स्थित गुरुद्वारे के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में रोबन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विश्वास, सुमित और दूसरी बाइक पर सवार मेहर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह वासी माछीके गंभीर रूप से जख्मी हो गए। विश्वास और मेहर की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। सुमित को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

उधर, सिविल अस्पताल फिरोजपुर के डा. शशि भूषण ने बताया कि उनके पास सुबह साढ़े नौ बजे के करीब रोबन, विश्वास व सुमित को लेकर पहुंचे। रोबन की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। विश्वास के दाहिने पांव की हड्डी टूट चुकी थी। उसे फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया है। सुमित का सिविल अस्पताल में इलाज कर रहा है।

रोबन (फाइल फोटो)

रोबन (फाइल फोटो)- फोटो : FIROZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed