{"_id":"57dfd27f4f1c1b1a03a82434","slug":"strike-punjab-roadways-workers-strike-buses-stop-people-disturbed-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से बसों का चक्का जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से बसों का चक्का जाम, लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 19 Sep 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : demo
पंजाब रोडवेज पनबस कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सोमवार को शहर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हड़ताल की वजह से सभी बसों का चक्का जाम रहा, जिससे राहगीरों को अपनी मंजिल पर पहुंचने में काफी दिक्कत हुई।
लोगों ने आने-जाने के लिए प्राइवेट गाड़ियों या ऑटो रिक्शा का सहारा लिया। सोमवार को पनबस मुलाजिमों की हड़ताल तीसरे दिन में प्रवेश कर गई है। इस दौरान मुलाजिमों ने बस स्टैंड के दोनों मुख्य गेटों पर धरना देकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।
पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान नरेंद्र पाल सिंह और दलजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज करती आ रही है। इसलिए मजबूरन हड़ताल का मार्ग अपनाना पड़ा है।