फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   strike

हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी बैंक रहे बंद

Tue, 11 Feb 2014 10:20 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर।
अमर उजाला, मुक्तसर। Updated Tue, 11 Feb 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
strike
यूनाईटेड फोर्म ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देश के सरकारी बैंकों में वेतन बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर यूनियन की ओर से दो दिवसीय हड़ताल के फैसले के तहत दूसरे दिन मंगलवार को भी शहर और गांवों के सरकारी बैंक बंद रहे।
विज्ञापन

बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते बैंकों में लेन-देन करने वाले व्यापारियों और अन्य ग्राहकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं, शहर में विभिन्न जगह लगी एटीएम मशीनों के पास रुपये निकलवाने के  लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


मिनी सचिवालय में स्थित एसबीआई ब्रांच के मैनेजर ओपी तनेजा ने बताया कि बैंक कर्मचारी गत लंबे समय से वेतन में बढ़ोतरी की मांग करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2012 में केंद्र सरकार ने वेतन स्केल में मंजूरी दिए जाने का भरोसा दिया था, लेकिन आज करीब डेढ़ वर्ष बीतने के बावजूद कर्मचारियों के वेतन में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जिसके चलते समूह बैंक कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को बैंक कर्मचारियों की ओर से एक दिवसीय हड़ताल करने के बाद आज पूरे देश में करीब आठ लाख कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चल रहे है। हड़ताल के कारण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, पंजाब एंड सिंध बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सैट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स सहित अन्य बैंक बंद रहे। जबकि प्राईवेट बैंक आम दिनों की तरह ही खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed