फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Strict monitoring of sweet shops during festivals, health department alert

Jalandhar News: त्योहारों पर मिठाई दुकानों पर सख्त निगरानी, सेहत विभाग अलर्ट

Thu, 02 Oct 2025 07:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Strict monitoring of sweet shops during festivals, health department alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। स्वास्थ्य विभाग ने मिठाई बनाने और बेचने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर इस दौरान मिलावटखोरी या किसी भी प्रकार का गैर कानूनी काम सामने आया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेहत विभाग की ओर से विशेष जांच टीमें गठित की गई हैं जो पूरे शहर में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। टीमों को साफ-सफाई, मिठाइयों में इस्तेमाल किए जा रहे सामग्री की गुणवत्ता और स्टोरेज की स्थिति की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने साफ कहा है कि आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दीपावली और अन्य त्योहारों पर ग्राहकों की अधिक मांग के चलते मिठाई विक्रेता कई बार मिलावटी घी, दूध या अन्य नकली सामग्री का प्रयोग करने से गुरेज नहीं करते। इससे लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा मंडराने लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सेहत विभाग ने पहले ही सख्ती बरतने का एलान किया है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें किसी भी दुकान पर मिलावटखोरी की आशंका लगे तो तुरंत विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed