फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Strict action will be taken against those who open shops without curfew

पास के बगैर कर्फ्यू में दुकानें खोलने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 20 Apr 2020 09:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who open shops without curfew
पास के बगैर कर्फ्यू दौरान जो दुकानदार दुकान खोलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार देर शाम को शहर के सिकरी बाजार और गोलबाग में दुकानें खोल कर बैठे लोगों ने पुलिस का विरोध किया था, क्योंकि पुलिस कर्फ्यू दौरान दुकानें बंद करवा रही थी। उधर, थाना सिटी के प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि कर्फ्यू दौरान वे लोग भी दुकान खोल लेते हैं जिन्हें जिला प्रशासन की तरफ से पास तक जारी नहीं किया है, ऐसे दुकानदारों की दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ लग जाती है और लोग सामाजिक दूरी का पालन तक नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना वायरस फैलने का भय है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अधिकांश लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। जिन किरयाना या केमिस्ट दुकानदारों को जिला प्रशासन ने पास जारी किया है कि किरयाना सामान और दवा की डिलीवरी घरों में देनी है, दुकानों पर लोगों की भीड़ नहीं लगानी है। लेकिन ये लोग प्रशासन के आदेश की पालना तक नहीं कर रहे हैं। पास प्राप्त किए अधिकांश किरयाना व केमिस्ट दुकानदार होम डिलीवरी नहीं दे रहे हैं, दुकानों पर लोगों की भीड़ लगाए बैठे हैं। रविवार को शहर के सिकरी बाजार और गोलबाग में कई लोग दुकान खोल कर बैठे थे और लोगों की भीड़ लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने दुकानें बंद कराना शुरू कर दिया। जिस कारण लोगों ने पुलिस का विरोध किया, पुलिस को हल्की शक्ति भी करनी पड़ी। अब थाना सिटी के प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि क्षेत्र में दुकान खोलने वाले और लॉकडाउन का पालन नहीं करने वाले लोगों के साथ सख्ती बरती जाएगी। शाम के समय लोग बाइकों और पैदल सैर करने निकल पड़ते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर अस्थाई जेल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed