{"_id":"575adef24f1c1b520a9c58dc","slug":"storm-killing-storm-one-died-wall-fallen-tree-destroyed-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में जानलेवा आंधी, दीवार गिरने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में जानलेवा आंधी, दीवार गिरने से एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 10 Jun 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
जालंधर में चली आंधी के कारण गिरी स्कूल की दीवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शुक्रवार शाम को चली तेज आंधी से भले लोगों को गर्मी से राहत मिली, मगर इस जानलेवा आंधी ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। कहीं कार के ऊपर दीवार गिर गई तो कहीं बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए।
आंधी के कारण पटेल चौक के पास पड़ते साईं दास स्कूल के ग्राउंड की 9 इंच की दीवार गिरने से 30 साल के मनोज की मौत हो गई। वहीं वहां से एक्टिवा से गुजर रहे इंद्रजीत दीवार के नीचे आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
थाना दो के एसएचओ प्रेम कुमार ने कहा कि साईं दास स्कूल के स्पोर्ट्स ग्राउंड के पास दीपक कुमार की कबाड़ की दुकान है। शुक्रवार शाम को करीब साढ़े छह बजे उत्तर प्रदेश निवासी मनोज ट्रक में कबाड़ का मॉल लोड कर रहा था कि तेज आंधी से ग्राउंड की दीवार उस पर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनोज के शव को सिविल अस्पताल रख दिया गया है।
विज्ञापन
उसी समय शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में रह रहे इंद्रजीत शर्मा वहां से एक्टिवा से गुजर रहे थे कि गिरती दीवार की चपेट में आ गए। उनको जख्मी हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंद्रजीत शर्मा (36) मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के डमनाल के रहने वाले हैं। वह जालंधर में पत्नी रजनी और पांच साल के बेटे उदय के साथ रहते हैं।
सेंट्रल टाउन में तहसील कांप्लेक्स के वसीका नवीस लक्ष्मी चंद चावला की कार के ऊपर पड़ोसी की दूसरी मंजिल का छज्जा गिर गया। इससे उनकी आल्टो कार पूरी तरह से मलबे में दब गई। सेंट्रल टाउन के रहने वाले लछमी चंद चावला ने कहा कि उनके घर के सामने का घर बहुत पुराना बना हुआ है। शाम को आंधी की वजह से सामने के घर की दूसरी मंजिल का छज्जा उनकी कार के ऊपर गिर गया। वहीं अर्बन एस्टेट फेस-टू में कई जगहों पर पेड़ गिर गए। कई जगहों पर बिजली के खंभे गिर गए। इसके अलावा काला सिंघा रोड पर भी कुछ जगहों पर पेड़ गिर गए।