{"_id":"6abe0c4132673f4ce40050f7","slug":"stone-pelting-at-house-in-jalandhar-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में घर पर पथराव: छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने गाली-गलौज के बाद साथियों संग किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में घर पर पथराव: छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने गाली-गलौज के बाद साथियों संग किया हमला
Thu, 01 Oct 2026 01:01 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:01 PM IST
सार
हमले के दौरान परिवार ने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर अपनी जान बचाई। ईंट-पत्थरों के कारण घर के बाहर और छत पर नुकसान हुआ, जबकि गली में भी ईंट-पत्थरों के टुकड़े बिखरे मिले।
विज्ञापन
माैके पर खड़े लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर के कांशी नगर इलाके में बुधवार देर रात एक घर पर ईंट-पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार, वे अपने पालतू कुत्तों को लेकर छत पर गए थे, तभी पड़ोस में रहने वाले लकी नामक युवक ने कथित तौर पर ऊपर से गाली-गलौज शुरू कर दी।
परिवार ने उसे शांत रहने और बातचीत से मामला सुलझाने की बात कही, लेकिन आरोप है कि वह तैश में आ गया। परिवार का आरोप है कि कुछ देर बाद लकी करीब 7-8 अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचा और घर पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हमले के दौरान परिवार ने घर के दरवाजे अंदर से बंद कर अपनी जान बचाई। ईंट-पत्थरों के कारण घर के बाहर और छत पर नुकसान हुआ, जबकि गली में भी ईंट-पत्थरों के टुकड़े बिखरे मिले।
पीड़ित परिवार ने आरोपी पर नशे का सेवन करने और इलाके में माहौल खराब करने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर भार्गव कैंप थाने से ड्यूटी ऑफिसर शाम लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय पार्षद भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।