{"_id":"637df783587a2d52281d345b","slug":"sri-guru-granth-sahib-desecrated-at-gurudwara-sri-guru-singh-sabha-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalanadhar: जालंधर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर युवक ने फेंका दूध, सिख संगठनों ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalanadhar: जालंधर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर युवक ने फेंका दूध, सिख संगठनों ने किया काबू
Wed, 23 Nov 2022 04:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 23 Nov 2022 04:07 PM IST
सार
पुलिस को दी गई शिकायत में तेजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गुरुद्वारे के अंदर आया और उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर दूध फेंक दिया। घटना के बाद सिख संगठनों ने कहा कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर के शेखां बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई है। सिख संगठनों ने आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान अली मोहल्ला के रहने वाले हरकीरत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू में ले लिया।
पुलिस को दी गई शिकायत में तेजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गुरुद्वारे के अंदर आया और उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के ऊपर दूध फेंक दिया। घटना के बाद सिख संगठनों ने कहा कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। नवंबर में यह दूसरा मामला है जब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी हुई है। इससे पहले जालंधर देहात के गांव नंदनपुर में ढोंगी बाबा ने डेरे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर रखा था और भूत भगाने का स्वांग रचता था।