फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sports day, student's participated, school principal, chief guest, faridkot, jalandhar, punjab

स्पोर्ट्स डे पर बच्चों ने दिखाया दमखम

Sun, 18 Dec 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sun, 18 Dec 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
sports day, student's participated, school principal, chief guest, faridkot, jalandhar, punjab
स्पोर्ट्स डे
छावनी क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल डॉ. हरजिंदर कौर की अध्यक्षता में वार्षिक स्पोर्ट्स डे मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य मेहमान ब्रिगेडियर आरएस ढैला ने किया।
विज्ञापन


रविवार को कार्यक्रम में मुख्य मेहमान ने ध्वज फहराकर स्कूल के चार सदनों के बच्चों के मार्च  पास्ट की सलामी ली। बच्चों ने स्वागत गीत के बाद नृत्य प्रस्तुत करके समारोह को चार चांद लगाए। ब्रिगेडियर आरएस ढैला ने कहा कि खेल से शारीरिक और पढ़ाई से मानसिक विकास होता है।
विज्ञापन


मौके पर प्राथमिक विभाग के बच्चों के बीच 50 मीटर, 4 गुना 50 मीटर रिले दौड़, सेकेंडरी विभाग के बच्चों में 100 मीटर, 200 मीटर 4 गुणा 50 मीटर व 100 मीटर रिले दौड़, कबड्डी, लंबी छलांग, शॉटपुट मुकाबले करवाए गए। साथ ही पुरुष व महिला अध्यापकों की दौड़ भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में ब्रिगेडियर आरएस ढैला के पिता किशन सिंह ढैला, सोना ढैला, आस्था ढैला, कर्नल विजय कुमार, हवलदार प्रमोद कुमार समेत खेल शिक्षक अनु, हरमिंदर, मीनाक्षी, नीतू बाला, आरके शर्मा, पीवी, रीटा मोंगा, सुरेश कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed