फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Spending millions to woo NRI's, no one takes to improve

NRI's को लुभाने पर करोड़ों खर्च, सुध कोई नहीं लेता

Thu, 16 Jan 2014 02:06 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 16 Jan 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
Spending millions to woo NRI's, no one takes to improve

पंजाब सरकार एनआरआई को लुभाने और प्रदेश में निवेश के लिए करोड़ों रुपये एनआरआई सम्मेलनों व आवभगत पर खर्च कर रही है।

विज्ञापन


इसके विपरीत एनआरआई राज्य में आकर जिस अनुभव के गुजरते हैं, उससे करोड़ों-अरबों रुपये के प्रोजेक्ट शुरू करने के बाद अधूरे ही बंद कर विदेश लौट जाने पर मजबूर हो रहे हैं।

राज्य सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी एनआरआई के लिए प्रदेश में सकारात्मक वातावरण तैयार नहीं हो पा रहा है।
इस साल भी प्रदेश की सरकार ने 10 और 11 जनवरी को एनआरआई सम्मेलन किया और इस पर छह करोड़ रुपये खर्च किए।

सीएम प्रकाश सिंह बादल व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने एनआरआई को लाख लुभावने सपने दिखाए।

पंजाब में एनआरआई के लिए विशेष अदालत, थानों का निर्माण, एनआरआई आयोग, मंत्रालय तक गठित कर खूब वाहवाही लूटी लेकिन उलटा एनआरआई निवेश के स्थान पर अपने प्रोजेक्ट को बंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


तीन साल में प्रोजेक्ट बंद
अमेरिका के रहने वाले करतार सिंह ने बिजवाड़ा होशियारपुर में अपनी करोड़ों रुपये की जमीन पर एजुकेशन इंस्टीट्यूट तैयार किया था। जहां पर बच्चों को कम फीस पर तालीम दिलाने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया लेकिन सरकार की लालफीताशाही और कार्यालयों में धक्के खाकर करतार सिंह ने तीन साल बाद इस प्रोजेक्ट को बंद करके अमेरिका का वापस रुख कर लिया।

करतार सिंह ने जाने से पहले सारा इंफ्रास्ट्रक्चर व तामझाम पंजाब यूनिवर्सिटी को दान कर दिया। अब पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर खंडहर बन गया है।

सरकारी तामझाम से परेशान
यूके के रहने वाले अवतार सिंह कंग व उनके पांच विदेशी साथियों ने ब्यास के निकट एक बीयर की बड़ी फैक्टरी लगाने की योजना बनाई थी।

इसके लिए चार साल तक उनकी टीमों ने पंजाब में वर्क किया। आखिरकार ब्यास के पास जमीन को खरीद लिया गया और इस पर चारदीवारी कर फैक्टरी लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई लेकिन सरकारी तामझाम ने उनको इस कदर परेशान कर दिया कि कंग व उनकी टीम ने इस प्रोजेक्ट को खटाई में डाल दिया।

खंडहर बना कारखाना
कनाडा के रहने वाले निझ्झर ब्रदर्स ने गांव निझ्झरां में आलू से आटा बनाने का बड़ा कारखाना लगाने की योजना बनाई थी। उनका दावा था कि उनकी निर्यातक इकाई यहां पर तैयार होगी और उनकी इकाई आलू उत्पादकों की फसल का 50 फीसदी हिस्सा खरीदेगी।

इस इकाई का नींव पत्थर सीएम प्रकाश सिंह बादल ने रखा था। उन्होंने अपने भाषण में इस प्रोजेक्ट की खूब तारीफ की थी लेकिन समय व कार्यालयों में धक्कों ने इस प्रोजेक्ट को ग्रहण लगा दिया। अब वहां पर खंडहर बना हुआ है। इकाई शुरू होने से पहले बंद हो गई।

अमेरिकन स्टाइल डेयरी की हालत पतली
गांव चाचोकी नकोदर में अमेरिकन स्टाइल डेयरी खोलने के लिए अमेरिका के एनआरआई ग्रुप ने पहल की।

150 के करीब विदेशी गायों को वहां पर लाया गया और आटोमेटिक सिस्टम, मशीनरी लगाकर दूध उत्पादन का कामकाज शुरू किया गया लेकिन सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट या कारोबार के लिए कोई सकारात्मक वातावरण नहीं मुहैया करवाया गया और अब इस प्रोजेक्ट की हालत काफी पतली होती जा रही है।

पिम्प पर भी ग्रहण
जालंधर में 2500 करोड़ रुपये की जमीन पर बना पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को शुरू करने के लिए एनआरआई ग्रुप ने पहल की।

इस प्रोजेक्ट को 131 करोड़ रुपये पर लीज पर लिया गया, जिसमें एनआरआई धालीवाल, एनआरआई दलविंदर सिंह ढेसी, एनआरआई चिकित्सकों ने एक बड़ा हिस्सा डाला। लेकिन इस प्रोजेक्ट को ग्रहण लग गया है।

2011 व 2012 में एमबीबीएस में दाखिला तो हुआ लेकिन 2013 में मेडिकल काउंसिल ने रोक लगा दी। अब यह प्रोजेक्ट अधर में लटक रहा है। एक माह तक इसमें चिकित्सकों ने हड़ताल रखी।


लार्ड स्वराजपाल ने बंद किया प्रोजेक्ट
यूके के लार्ड स्वराजपाल ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कपैरो-पीटीयू स्कूल खोलने का एमओयू साइन किया था। इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया लेकिन बच्चों को दाखिले के छह माह बाद भी पूरी सुविधाएं नहीं मिलीं।

इसको लेकर काफी शोर शराबा हुआ और यूके के लार्ड स्वराजपाल ने इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed