फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   special train, amarnath yatra, train for people, railway department, ferozepur, jalandhar, punjab

अमरनाथ श्रद्धालुओं की मदद को आज से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Mon, 11 Jul 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 11 Jul 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
special train, amarnath yatra, train for people, railway department, ferozepur, jalandhar, punjab
ट्रेन - फोटो : demo
घाटी में बिगड़े हालात के बाद जो श्रद्धालु पहलगाम, बालटाल और श्रीनगर से जम्मू पहुंचे हैं, उनको उनके शहरों तक पहुंचाने के लिए रेलवे जम्मूतवी स्टेशन से लगभग पच्चीस स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर से आरपीएफ, ऑपरेटिंग और कामर्शियल विभाग के अधिकारियों की टीम जम्मू के लिए रवाना हो गई है। उधर, रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने कहा कि अभी ट्रेनों की संख्या के बारे उन्हें जानकारी नहीं है। स्पेशल ट्रेन चलाने के आदेश रेल मंत्रालय से आए हैं। डीआरएम ने कहा कि उनके अधिकारी गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर सरकार के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अधिकारियों की टीम जम्मूतवी रेलवे स्टेशन पहुंच रही है। सोमवार को जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से विभिन्न शहरों को चलने वाली ट्रेनों के साथ अलग से कोच लगाए जा रहे हैं, ताकि शिव भक्तों को ट्रेनों में जगह मिल सके। मंगलवार से जम्मूतवी रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेनें विभिन्न शहरों के लिए चलाई जाएगी।


रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर, बालटाल और पहलगाम में फंसे श्रद्धालुओं को जम्मू-कश्मीर सरकार लगभग 250 बसें चलाकर श्रद्धालुओं को जम्मू पहुंचा रही हैं। 3200 यात्रियों को हेलीकाप्टर के माध्यम से जम्मू पहुंचाया जाएगा। रेलवे भी अमरनाथ यात्रियों की मद्द के लिए जुट गई है। किसी भी तरह बालटाल, पहलगाम व श्रीनगर में फंसे शिवभक्तों को जम्मू पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed