{"_id":"5f181e528ebc3e63b66d5999","slug":"smuggler-arrested-with-heroin-and-pistol-in-kapurthala-kapurthala-news-pkl3821286157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेरोइन और पिस्तौल समेत तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेरोइन और पिस्तौल समेत तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला पुलिस ने हेरोइन और नाजायज पिस्तौल और कारतूस समेत नामी तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। जिसकी पहचान कर ली गई है।
एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह ने बताया कि सुल्तानपुर लोधी पुलिस की तरफ से तलवंडी चौधरियों पुल पर की विशेष नाकाबंदी दौरान एक बाइक पर सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार फरार हो गया और पीछे बैठा युवक गिर पड़ा। इसकी पहचान जुगराज सिंह निवासी ज्योतिसर कालोनी, जंडियाला गुरु अमृतसर के तौर पर हुई है। उसके पास से बरामद किट की तलाशी लेने पर एक किलो 10 ग्राम हेरोइन के अलावा पिस्तौल, एक मैगजीन, 7 कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि फरार व्यक्ति की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ जुगनू निवासी गांव नत्थूपुर थाना तलवंडी चौधरियां जिला कपूरथला के तौर पर हुई है। काबिले गौर हो कि जुगराज सिंह के खिलाफ पहले भी संगीन मामले दर्ज हैं, जिसमें थाना फिल्लौर में हथियार एक्ट के तहत 31 अक्तूबर 2019 को दर्ज केस, जालंधर में हरप्रीत सिंह उर्फ चिंटू का कत्ल और जंडियाला गुरु में व्यक्ति की हत्या करने के मकसद से फायर संबंधित मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी इन मामलों में अलग-अलग थानों को वांछित था, जिसकी से खोज की जा रही थी। उन्होंने कहा कि फरार व्यक्ति को भी काबू करने के लिए टीमों का गठन कर कार्रवाई की जा रही है।