फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Smuggler arrested with 1.5 kg heroin, drone and two remote controls

Jalandhar News: डेढ़ किलो हेरोइन, ड्रोन व दो रिमोट कंट्रोल संग तस्कर काबू

Mon, 14 Jul 2025 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 14 Jul 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 1.5 kg heroin, drone and two remote controls
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। पुलिस ने जल्लोके (फत्ते वाला) से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक किलो 407 ग्राम हेरोइन, एक विदेशी ड्रोन व दो रिमोट कंट्रोल बरामद किए हैं। थाना ममदोट पुलिस ने सोमवार उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

थाना ममदोट पुलिस की पार्टी गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाता है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर आरोपी जसविंदर सिंह वासी जल्लोके को काबू किया। इसके पास से एक किलो 407 ग्राम हेरोइन, एक विदेशी ड्रोन व दो रिमोट कंट्रोल बरामद हुए हैं। पुलिस उक्त आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उक्त ड्रोन कहां से खरीदा है और इसे किस कार्य के लिए इस्तेमाल करता था। आशंका जाहिर की जा रही है कि इसी ड्रोन के माध्यम अपने अन्य साथियों को हेरोइन की खेप भेजता है। थाना ममदोट पुलिस ने आरोपी जसविंदर सिंह वासी जल्लोके के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed