फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Slogans of Adani-Ambani go back in Moga

अडानी-अंबानी गो बैक के नारे लगाए

Mon, 28 Sep 2020 06:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Slogans of Adani-Ambani go back in Moga
मोगा में नारेबाजी करते आप विधायक व कार्यकर्ता। - फोटो : MOGA
आम आदमी पार्टी के विधायक मीत हेयर व मनजीत सिंह बिलासपुर ने सोमवार को मोगा में अडानी की कंपनी के अनाज भंडार के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। इस दौरान आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कारपोरेट घरानों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही अडानी-अंबानी गो बैक के नारे लगाए।
विज्ञापन

धरने को संबोधन करते विधाक मीत हेयर ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसान विरोधी नए कृषि कानूनों के पीछे अंबानी-अडानी जैसे कारपोरेट घराने हैं। मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि कृषि कानूने के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसानों समेत विभिन्न जत्थेबंदियां एकजुट हैं और इस संघर्ष में नौजवान वर्ग बड़े स्तर पर हिस्सा ले रहे हैं। आप नेताओं ने कहा कि पंजाब की धरती गुरुओं-पीरों की धरती है। इस धरती पर हमारे बाप-दादाओं ने खून-पसीना बहाकर उपजाऊ बनाया है और आज भी किसान इस धरती पर खून-पसीना बहा कर पूरे देश का पेट भर रहे हैं।
विज्ञापन

धरने के दौरान मीत हेयर, मनजीत सिंह बिलासपुर, नवदीप सिंह संघा, अमृतपाल सिंह, संजीव कौछर, अजय शर्मा, अवतार सिंह बंटी, अमन रखड़ा, अमित पूरी आदि ने अडानी की कंपनी की ओर से बनाए 40 लाख बोरियों के अनाज भंडार में कई स्थानों पर लगे बोर्डों पर कालिख पोत कर अंबानी-अडानी गो बैक लिखा और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed