फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Situation worsens in CT campus, girls want to go home

सीटी कैंपस में बिगड़े हालात : नूपुर शर्मा के पक्ष में पोस्ट डालने के बाद बढ़ रहा विवाद, घर जाना चाहती हैं छात्राएं

Mon, 13 Jun 2022 01:12 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Situation worsens in CT campus, girls want to go home
सीटी परिसर का मुख्य गेट। - फोटो : ??????
जालंधर। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस के छात्रावास में रह रहीं हिंदू छात्राओं ने प्रबंधन से घर जाने की अनुमति मांगी है। जम्मू की छात्रा की ओर से नूपुर शर्मा के पक्ष में की पोस्ट डाली गई थी। इसके बाद कश्मीरी छात्रों ने परिसर में हंगामा करते हुए छात्रा को निकालने की मांग की थी।
विज्ञापन

हालांकि प्रबंधन ने पोस्ट डिलीट करवा दी थी। सूत्रों के अनुसार घटना से बाद से कैंपस में पुलिस तैनात है पर हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हिंदू छात्राओं को प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहा है। छात्राओं ने कैंपस के मैनेजिंग डायरेक्टर मनवीर सिंह को लिखित में छात्रावास से छुट्टी देने की मांग की है।
विज्ञापन

विवाद को तूल पकड़ता देख प्रबंधक कश्मीरी छात्रों और हिंदू छात्राओं को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्ट करने वाली जम्मू की हिंदू छात्रा के माफी मांगने के बाद भी उसे कैंपस ने निकालने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी ग्रुप के पीआरओ कंवरप्रीत ने कहा कि कैंपस की छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन की है। छात्राओं को सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है। अगर फिर वे घर जाना चाहती हैं तो जा सकती हैं, लेकिन मामला शांत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed