{"_id":"60f46e668ebc3e6d544170ce","slug":"sidhu-blessings-taken-from-henry-and-kp-jalandhar-news-pkl420554235","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेनरी व केपी से लिया आशीर्वाद, हाईकमान के इशारे पर सिद्धू दिग्गजों के दरवाजे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेनरी व केपी से लिया आशीर्वाद, हाईकमान के इशारे पर सिद्धू दिग्गजों के दरवाजे पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। कांग्रेस के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह पंजाब प्रधानगी से पहले ही मैदान में उतर आए हैं और दिग्गजों के दरवाजे पर जाकर आशीर्वाद लेने लगे हैं। रविवार देर शाम को वह पूर्व मंत्री अवतार हेनरी और उनके बेटे विधायक बावा हेनरी से मिले। वहीं बाद में पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहिंदर सिंह केपी की कोठी में उनसे मुलाकात की। बैठक में क्या बात हुई यह तो साफ नहीं हो पाया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक हाईकमान के इशारे पर सिद्धू ने पंजाब में दिग्गजों के दरवाजे पर दस्तक देनी शुरू कर दी है। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि सिद्धू के साथ पार्टी के नेतागण न होने के शोर को विराम दिया जा सके। सिद्ध जालंधर फेरी के दौरान उत्साह से लबरेज मिले, उनके चेहरे पर चमक और दमक बता रही थी कि हाईकमान उनकी पीठ पर आकर खड़ा हो चुका है। पूर्व मंत्री अवतार हैनरी व उनके विधायक पुत्र बावा हैनरी से मुलाकात की। इस दौरान जालंधर कैंट से विधायक व कैप्टन पर खुलकर हमला बोलने वाले परगट सिंह भी मौजूद रहे। टांडा से विधायक संगत सिंह गिलजियां भी यहां पहुंचे थे।
संगत सिंह गिलजियां भी कैप्टन से नाराज हैं और अवतार हेनरी भी कैप्टन से दूरी बनाकर रखे थे। पूर्व मंत्री होने के बावजूद कैप्टन ने अपने कार्यकाल में हेनरी को कोई बड़ा पद नहीं दिया, हालांकि वह पंजाब ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष के अलावा दो बार पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हेनरी के विरोधियों को कैप्टन हवा देते रहे हैं, जिस कारण उनका टिकट कटा और बाद में बेटे बावा हेनरी को टिकट दिलाने के लिए हेनरी को जद्दोजहद करनी पड़ी थी। वहीं केपी भी कैप्टन से दूरी बनाकर रखे हुए हैं। कैप्टन हमेशा केपी को अपने विरोधियों को ही गिनते आए हैं। केपी ने तो एक बार यहां तक कह दिया था कि कैप्टन दलित विरोधी हैं। केपी पंजाब सरकार के मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व अरुणा चौधरी के निकटतम रिश्तेदार हैं। चन्नी व कैप्टन का छत्तीस का आंकड़ा जग जाहिर है। वहीं सूत्रों के मुताबिक किसी भी समय सिद्धू की प्रधानगी की घोषणा हो सकती है और इससे पहले वह जमीनी स्तर पर नेताओं को एकजुट कर रहे हैं, ताकि उनकी टीम ताकतवर रहे।