फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   SI arrested for taking bribe of thirty thousand rupees in lieu of releasing heroin smuggler's mobile and car

Jalandhar News: हेरोइन तस्कर के मोबाइल व गाड़ी छोड़ने की एवज में तीस हजार रुपये रिश्वत लेता एसआई गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 09:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
SI arrested for taking bribe of thirty thousand rupees in lieu of releasing heroin smuggler's mobile and car
जालंधर।पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को सीआईए स्टाफ जालंधर में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर सुखराज सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी थानेदार हेरोइन तस्कर के मोबाइल व गाड़ी छोड़ने की एवज में रिश्वत ले रहा था, जिसे ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन

अमृतसर में तहसील अजनाला के गांव सैदपुर कलां निवासी और रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के मालिक की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस कर्मी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, एसआई सुखराज सिंह ने शिकायतकर्ता के दामाद को 403 ग्राम हेरोइन के मामले में पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 1, जालंधर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत गिरफ्तार किया था। वह 18 मई, 2025 को तिरपाल खरीदने के लिए जालंधर आया था। रिमांड अवधि के दौरान, उक्त एसआई ने शिकायतकर्ता को बताया कि उसके दामाद का वाहन और दो मोबाइल फोन उसके कब्जे में हैं, लेकिन केस प्रॉपर्टी के रूप में सूचीबद्ध नहीं हैं, और बाद में उन्हें वापस करने का आश्वासन दिया। जब शिकायतकर्ता वाहन और मोबाइल फोन लेने के लिए पुलिस स्टेशन गया, तो उक्त एसआई ने उन्हें छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में वह 30 हजार रुपये लेने के लिए सहमत हो गया और पूरी बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर ली। इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एसआई को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज के पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed