फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Shopkeepers open shops to ignor odd-even formula

ऑड-ईवन फार्मूले को दरकिरनार कर दुकानदारों ने खोली दुकानें

Wed, 26 Aug 2020 07:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers open shops to ignor odd-even formula
जालंधर के अटारी बाजार में खुली दुकानो को बंद करवाने के लिए दुकानदारों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : JALANDHAR
जिला प्रशासन ने सभी दुकानों को ऑड-ईवन फार्मूले के तहत खोलने का आदेश जारी किया था। इसके तहत हर दुकान हफ्ते में 3 दिन खुलने की इजाजत ही दी गई है। जिला प्रशासन के इस फरमान के कारण जालंधर के सभी दुकानदारों में रोष है। बुधवार को दुकानदारों ने ऑड-ईवन की परवाह न करते हुए दुकानें खोल लीं। बाजारों को बंद करवाने के लिए थाना चार के एसएचओ रछपाल सिंह पूरी पुलिस फोर्स के साथ रैणक बाजार, शेखा बाजार व आसपास लगते बाजारों को बंद कराने पहुंचे थे। बाजार पहुंचने पर व्यापार मंडल के प्रधान परविंदर बहल व बाजार वालों ने पुलिस का विरोध किया। इसके बाद पुलिस लौट पुलिस लौट गई। दुकानदारों का कहना था कि उन्हें ऑड-ईवन मंजूर नहीं है। जिला प्रशासन दुकानों को सोमवार से शुक्रवार तक खोलने की इजाजत दे। शनिवार-रविवार को बंद रखें तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। दुकानदार हरसिमरन सिंह, बलविंदर कुमार का कहना है कि सरकार की तरफ से जो फार्मूला लगाया गया है वह उन्हें रास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed