{"_id":"742c63b2d4e89d58b2d536eeeabcc8ec","slug":"shahrukh-khan-bjrngion-paralyze-mannequin-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाल आर खान पर भड़के बजरंगियों ने फूंका शाहरुख खान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमाल आर खान पर भड़के बजरंगियों ने फूंका शाहरुख खान का पुतला
होशियारपुर।
Updated Sat, 17 May 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पुरानी पंजाबी कहावत है ‘खाण पीण नूं बांदरी ते डंडे खाण नूं रिच्छ’ यानी करे कोई और भरे कोई। कुछ ऐसा ही हुआ होशियारपुर में। यहां बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने गुस्से में जोरदार नारेबाजी करते हुए चेहरे की जगह बाकायदा शाहरुख खान की तस्वीर लगाकर पुतला फूंका। जबकि जिस बयान के विरोध में शाहरुख खान का पुतला फूंका गया वो बयान तो कमाल आर खान ने ट्विटर पर दिया था।
विहिप व बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को कमालपुर चौक पर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का पुतला लेकर इकट्ठा हुए। पुतले पर चेहरे के स्थान पर बाकायदा शाहरुख खान का चेहरा लगाया गया था। उन्होंने पुतला जलाया और विरोध किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने बयान दिया था कि अगर नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रधानमंत्री बनते है तो वह पाकिस्तान चले जाएंगे। अब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए हैं इसलिए शाहरुख जल्द से जल्द माफी मांगे नहीं तो पाकिस्तान चले जाएं।
ऐसा न करने पर उनका जोरदार विरोध किया जाएगा। वे इस बात से बेखबर थे कि जिस बात के लिए वे शाहरुख खान का विरोध कर रहे हैं वो बयान तो ट्विटर पर कमाल आर खान ने दिया था। इस दौरान पंडित सुरेश शर्मा, कमलजीत सेतिया, शेरे पंजाब, विशाल वर्मा, टोनू सेठी, लवलीन सैनी, मुनीष कपूर, सौरव भोपाल, इन्द्रपाल, हनी सूद, नरेश कोच, सुरजीत सिंह, अनिल लडियार, जसवीर सिंह, कुलदीप कुमार, विजय खुराना, विनय कौशल, सुधीर शर्मा, निपुण शर्मा, पंकज शर्मा, कुनाल, अजय, केतन जैन मौजूद थे।