फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sensation spread in the city after burning dead body was found, police started investigation from murder angle

Jalandhar News: जला हुआ शव मिलने से शहर में फैली सनसनी, पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच की शुरू

Tue, 30 Jan 2024 11:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 30 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sensation spread in the city after burning dead body was found, police started investigation from murder angle
मृतक के सिर पर मिला एक गहरा घाव, पुलिस के अनुसार हत्या करके शव को जलाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर। महानगर जालंधर के इलाके शिवनगर में एक प्रवासी व्यक्ति की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार एक राहगीर ने शिवनगर नाखा बगीची के पास एक व्यक्ति का जला हुआ शव देखा। उक्त व्यक्ति ने शव मिलने की खबर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच गई।
शव को इतनी बुरी तरह से जलाया गया था कि शरीर की हड्डियां नजर आ रही थीं। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। मामला उस समय पेचीदा हो गया, जब पुलिस मामले की जांच करने के बजाय एरिया की हद को लेकर उलझ गई। दरअसल जब यह जली हुई लाश मिली तो लोगों ने हत्या की सूचना बस्ती बाबा खेल की पुलिस को दी। बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन यह मामला बस्ती बाबा खेल की हद में न आने के कारण लौट गई। इसके कुछ देर बाद थाना नंबर एक की पुलिस मौके पर पहुंची व उसने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जहां पर शव मिला है, उसके आसपास जांच शुरू कर दी है ताकि किसी तरह का भी सबूत मिलने पर आरोपी तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शव का सिर नहीं जला है, लेकिन शरीर का बाकी सारा हिस्सा पूरी तरह से जला हुआ है। पुलिस इसे हत्या का मामला ही मान रही है व माना जा रहा है कि किसी ने पहले हत्या की व बाद में शव को वहां लाकर जला दिया है। मौके पर पुलिस जांच से पता चला है कि मृतक के सिर पर एक गहरा घाव भी था। इस घाव से ऐसा लग रहा है कि उसके सिर पर वार करके पहले हत्या की गई व बाद में शव को जला दिया गया। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए काफी गंभीर नजर आ रही है। पुलिस के अलावा मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है व पुलिस ने मौके से मिली चीजों के सैंपल भी कब्जे में ले लिए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed