फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   senior medical officer, Dr. Hansraj Dhaliwal, Elbendajol pill, children health, ferozepur

बच्चों को खाली पेट न खिलाएं एल्बेंडाजोल की गोली : डा. धालीवाल

Thu, 28 Apr 2016 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/फाजिल्का
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/फाजिल्का Updated Thu, 28 Apr 2016 05:39 PM IST
विज्ञापन
senior medical officer, Dr. Hansraj Dhaliwal, Elbendajol pill, children health,  ferozepur
फिरोजपुर के आंगनबाडी सेंटर खुईखेड़ा में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां देते सेहत विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सीनियर मेडिकल अफसर डा. हंसराज मलेठिया की देखरेख में वीरवार को ब्लॉक खुईखेड़ा के अंतर्गत आते सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों व आंगनबाड़ी सेंटरों में डी-वार्मिंग डे मनाया गया।
विज्ञापन


डा. धालीवाल ने बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट के बारे में बताया कि यह गोली किसी भी बच्चे ने खाली पेट नहीं खानी होती। सुबह का नाश्ता करने के बाद ही प्रत्येक बच्चे ने एक-एक गोली अपने स्कूल अध्यापक या किसी स्वास्थ्य कर्मचारी की उपस्थिति में ही खानी होती है।
विज्ञापन


इसके अलावा अगर किसी बच्चे को बुखार हो या किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो उसे उक्त गोली नहीं देनी होती। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गोली खिलाने के बाद लगभग एक घंटे तक उसको अपनी निगरानी में रखना होता है और अगर बच्चे को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईई सुशील कुमार बेगांवाली ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से साल में दो बार डी-वार्मिंग डे मनाया जाता है। इसी के तहत 28 अप्रैल को ब्लॉक सीएचसी खुईखेड़ा के अंतर्गत आते 57 गांवों के 118 सरकारी व प्राइवेट स्कूलों व 181 आंगनबाड़ी सेंटरों में  डी-वार्मिंग डे मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed