फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Seeing the police, he jumped off the bus and ran away, chased for three kilometers and caught him

Jalandhar News: पुलिस को देख बस से कूदकर भागे, तीन किमी पीछा कर दबोचा पकड़े गए दोनों आरोपियों से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद

Sun, 10 Sep 2023 06:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 10 Sep 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Seeing the police, he jumped off the bus and ran away, chased for three kilometers and caught him
राजस्थान से ला रहे थे असलहा, मामला दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। फाजिल्का पुलिस ने राजस्थान से असलहा लेकर आ रहे गुरदासपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनसे दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए हैं। बस में सवार दोनों आरोपी पुलिस को देख बस से कूदकर भागने लगे, पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर इन्हें दबोच लिया। थाना खुईयां सरवर ने रविवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसएफ गुरिंदरजीत सिंह व इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि गुमजाल के पास पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। श्रीगंगानगर (राजस्थान) की तरफ से एक निजी बस आ रही थी, इंस्पेक्टर परमजीत ने चेकिंग वास्ते नाके पर बस को रुकवाया। जैसे ही बस में चेकिंग करने वास्ते पुलिस मुलाजिम चढ़े ही थे कि बस की पिछली सीट पर बैठे दो नौजवान पुलिस मुलाजिमों को धक्का मारकर सड़क किनारे बाग की तरफ भाग गए। पुलिस ने दोनों का लगभग तीन किलोमीटर तक पीछा किया, उसके बाद दोनों को काबू किया। उनके पास एक पिट्ठू बैग था। बैग की तलाशी लेने पर दो पिस्तौलें, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शरणजीत सिंह पुत्र सरूप सिंह व विलियम मसीह पुत्र कश्मीर मसीह वासी डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed