फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Second one day camp of NSS organized in colleges

महाविद्यालयो में एनएसएस के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Second one day camp of NSS organized in colleges
टांडा। स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में एनएसएस के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों तथा राहगीरों स्वच्छता तथा यातायात के नियमों महत्व बताया गया। इस दौरान प्राचार्य द्वारा स्वयंसेवियों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई। स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर हाईवे पर बिना हेलमेट चल रहे राहगीरों से हेलमेट प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

गांव सरकथल स्थित सरस्वती कन्या महाविद्यालय तथा महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। सरस्वती कन्या महाविद्यालय में एनएसएस के एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवी छात्राओं ने गांव सरकथल में घर-घर जाकर ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता का महत्व बताया। इस मौके पर गृह विज्ञान प्रवक्ता सुनैना सक्सेना, हरज्ञान सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय पाल आदि उपस्थित रहे। महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में द्वितीय एक दिवसीय एनएसएस शिविर यातायात माह के रूप में लगाया गया। जहां छात्र-छात्राओं को कॉलेज प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने यातायात के नियमों के पालन करने हेतु शपथ दिलाई। रैली का उद्घाटन प्रबंध समिति के सुरेश सिंह चौहान ने किया। रैली ग्राम सरकथल व महमदपुर में निकाली गई। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सुरेश सिंह चौहान, मदन पाल सिंह चौहान, गोपाल सिंह, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विष्णुदत्त, प्रदीप कुमार, साजिद अली अंसारी, राशिद हुसैन, नेमपाल सिंह, हर्षिता शुक्ला, चीनू, एसबी यादव, जसपिंदर, योगेश चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed