{"_id":"64f0f3968936c570190b9287","slug":"sdm-held-meeting-regarding-dengue-control-guidelines-issued-pathankot-news-c-87-1-spkl1017-3809-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: डेंगू नियंत्रण को लेकर एसडीएम ने की बैठक, दिशा-निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: डेंगू नियंत्रण को लेकर एसडीएम ने की बैठक, दिशा-निर्देश जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। उपमंडल में डेंगू नियंत्रण को लेकर कालका की एसडीएम रुचि सिंह बेदी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में उपमंडल अस्पताल के चिकित्सकों सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव नरवाल ने उपमंडल में डेंगू नियंत्रण को लेकर किए कार्यों के बारे में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर एसडीएम रुचि सिंह बेदी ने सभी संबंधित विभागों द्वारा डेंगू जैसी भयानक बीमारी को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में रिपोर्ट ली। बैठक में उपस्थित उपमंडल अस्पताल कालका के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव नरवाल ने बताया कि कालका क्षेत्र में स्वास्थ्य निरीक्षक की देखरेख में प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की 11 टीमें 1400 से 1800 घरों में जाकर सोर्स रिडक्शन का कार्य कर रही है। डेंगू का लारवा मिलने पर संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किए जा रहे है। कूलर, टंकियों, हौदी आदि में डेंगू का लारवा मिलने पर टॉमीफॉस दवाई डाली जा रही है। पीने के पानी को क्लोरिनेट करने के लिए टीमों द्वारा क्लोरीन की टेबलेट बांटी जा रही है।
इसी प्रकार, स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल, आंगनबाड़ी में जाकर और जगह-जगह पर सामूहिक रूप से लोगों को एकत्रित कर डेंगू से बचाव के लिए हेल्थ टॉक कर रही है। क्षेत्र में डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता लाने के लिए विभाग की तरफ से इससे बचाव को दर्शाने वाले बैनर लगाए जा रहे हैं। जिन घरों में और कंटेनरों में बार-बार डेंगू का लारवा मिल रहा है उन पर मार्किंग की जा रही है। लोगों को जानकारी दी जा रही है कि सप्ताह में एक दिन ड्राई डे जरूर मनाएं। अपने आसपास और छतों पर पड़े कंटेनर, घरों में रखे कूलर, टंकी और गड्ढों में खड़े पानी को चेक जरूर करें और अपने सहयोगी, पड़ोसियों, रिश्तेदारों को भी इसके लिए जागरूक करें। बैठक में उपमंडल अस्पताल कालका के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव नरवाल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंजौर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजेश ख्यालिया, जन स्वास्थ्य विभाग कालका, पिंजौर के उपमंडल अधिकारी विनोद कुमार, अमर सिंह, नगर परिषद् कालका के मुख्य सफाई निरीक्षक मदन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।