{"_id":"613799208ebc3ee52b4161cc","slug":"school-van-fell-in-rajbahe-students-survived-muktsar-news-pkl426002996","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वैन गिरी रजबाहे में, विद्यार्थी बचे बाल-बाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वैन गिरी रजबाहे में, विद्यार्थी बचे बाल-बाल
विज्ञापन
मुक्तसर। जिले के गांव थांदेवाला व खिड़कियांवाला को जाने वाली सड़क पर एक स्कूल वैन मंगलवार को साथ गुजरते बरकंदी रजबाहे में गिर गई। गनीमत रही सभी विद्यार्थी बाल-बाल बच गए।
बताते हैं एक बच्चे के मामूली चोट लगी है। पास ही खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे का कारण अलग-अलग बताया जा रहा है। हालांकि वैन भी खस्ता हालत ही दिखाई दे रही थी। वैन में सवार एक बच्चे का कहना है कि गाड़ी का स्टीयरिंग फ्री हो गया था, जिससे वह रजबाहे में उतर गई। कुछ लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर घने झाड़ फूस होने के कारण चालक को रजबाहे वाली साइड का किनारा दिखाई नहीं पड़ा। इस कारण वैन रजबाहे में जा गिरी। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर विभिन्न गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और अपने-अपने बच्चों को घरों को लेकर गए। स्कूलों के अध्यापक भी मौके पर पहुंचे।
बताते हैं कि यह वैन किसी एक स्कूल की नहीं है, बल्कि इसमें कई स्कूलों के बच्चे होते हैं। ज्यादातर बच्चे अकाल अकादमी और डेरा भाई मस्तान सिंह स्कूल के होते हैं।