{"_id":"69429facbb817e79c4009088","slug":"school-buses-in-ludhiana-undergo-strict-inspection-instructions-given-to-rectify-shortcomings-promptly-faridkot-news-c-74-1-lud1001-113439-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लुधियाना में स्कूल बसों की सख्त जांच, खामियां जल्द दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लुधियाना में स्कूल बसों की सख्त जांच, खामियां जल्द दूर करने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों और पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत लुधियाना में सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के अंतर्गत स्कूल बसों की जांच की गई। यह कार्रवाई जिला बाल सुरक्षा अधिकारी रश्मि की अगुवाई में की गई।
जिला बाल सुरक्षा यूनिट, शिक्षा विभाग और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्टर-32 स्थित बीसीएम स्कूल और बीवीएम स्कूल की बसों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ स्कूल वाहन सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी की सभी शर्तें पूरी नहीं कर रहे हैं। ऐसे वाहनों को एक सप्ताह के भीतर सभी खामियां दूर करने के निर्देश दिए गए। टीम ने वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी रश्मि ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे सुनिश्चित करने के लिए आने वाले दिनों में भी स्कूल बसों की औचक जांच लगातार जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान रीतू सूद, वरिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।