फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   SC leader booked for making derogatory remarks on Lord Ram

Jalandhar News: भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एससी नेता पर मामला दर्ज

Thu, 10 Aug 2023 11:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 10 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
SC leader booked for making derogatory remarks on Lord Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पंजाब बंद को लेकर समर्थन के दौरान भगवान श्री राम व हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एससी नेता अजय खोसला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें अजय खोसला हिंदू धर्म के साथ-साथ भगवान राम के बार में अपशब्द बोलता दिखाई दे रहा है। खोसला का संबंध टाइगर फोर्स से है।

वीडियो में खोसला कहता है कि अगर अंग्रेज यहां होते तो यहां के चर्च और मंदिर अच्छे होते। हिंदुओं ने हमें दबाने की कोशिश की है। इनको भारत से भगाना होगा। पुलिस ने धारा-295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत एफआईआर दर्ज की है। बताया जा रहा है कि अजय खोसला ने यह टिप्पणी एक चर्च में आयोजित सभा में दी थी। इसमें खोसला ने कहा था कि मंदिरों में मूर्तियों की पूजा करने से समस्याएं हल नहीं होती। इसके बाद उन्होंने भगवान राम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। पंजाब बंद के दौरान वह खुलेआम घूमता नजर आया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि खोसला को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed