{"_id":"632361d9994f8e7a3f6c7eee","slug":"sarpanch-used-to-sell-drugs-arrested-kapurthala-news-pkl462517183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच बिकवाता था नशा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच बिकवाता था नशा, गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। नशा तस्करी के लिए बदनाम सुल्तानपुर लोधी के गांव लाटियांवाल का सरपंच ही नशा बिकवाने वाला निकला। करीब चार माह में दर्ज किए गए चार एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में सरपंच बलबीर सिंह का नाम उगला है। पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस के अनुसार एक जून को 222 ग्राम नशीला पाउडर, तीन जून को 232 ग्राम नशीला पाउडर, 13 जून को 150 ग्राम नशीला पाउडर और चार सितंबर को एक किलो हेरोइन व 540 नशीला गोलियों के साथ आरोपियों को दबोचा गया था। एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने नशा बिकवाने में गांव लाटियांवाल के सरपंच बलबीर सिंह का नाम लिया था। आरोपियों ने बताया कि वह सरपंच के साथ मिलकर ही बड़े स्तर पर नशे की सप्लाई करते हैं। इन बरामदगियों में सरपंच भी हिस्सेदार है।