फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sarabjit Singh Marwah has resigned from the Canadian Senate in Canada

ट्रूडो को झटका: कनाडा के पहले सिख सीनेट सरबजीत ने दिया इस्तीफा, 2016 में संभाला पद; 2026 तक था कार्यकाल

Sat, 23 Sep 2023 11:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 11:22 PM IST
सार

भारत और कनाडा तनाव के बीच कनाडाई सीनेट से भारतीय मूल के सरबजीत सिंह मरवाह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्हें कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सीनेट में नियुक्त किया था।

विज्ञापन
Sarabjit Singh Marwah has resigned from the Canadian Senate in Canada
सरबजीत सिंह मारवाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कनाडा-भारत के बीच बढ़ चुके तनाव के बीच कनाडाई सीनेट से भारतीय मूल के सरबजीत सिंह मरवाह ने इस्तीफा दे दिया है। कनाडा की सीनेट में नियुक्त होने वाले मारवाह पहले सिख थे और उनका कार्यकाल 2026 तक था। उन्हें कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सीनेट में नियुक्त किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

कौन हैं सरबजीत सिंह मरवाह
सरबजीत सिंह मरवाह का जन्म कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। वह दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं और उनके पास कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री है। 70 के दशक के अंत में, मारवाह एक वित्तीय विश्लेषक के रूप में स्कोटिया बैंक में शामिल हुए और बाद में वह बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें बैंक के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष, मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में नियुक्त किया गया और उपाध्यक्ष और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया। 2008 में उन्हें बैंक के उपाध्यक्ष और सीओओ के रूप में फिर से नामित किया गया था, जिस पद से वे 2014 में सेवानिवृत्त हुए।

विज्ञापन

मरवाह ने टोरंटो स्टार दैनिक, टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव जैसे कई प्रसिद्ध कनाडाई संस्थानों के बोर्ड में काम किया है। वह कनाडा के सिख फाउंडेशन के संस्थापकों में से एक हैं, जो प्रवासी समुदाय के बीच सिख संस्कृति और कला को बढ़ावा देते रहे हैं। 10 नवंबर 2016 को सरबजीत मरवाहा ने पदभार ग्रहण किया था और कनाडा के पहले सिख सीनेट बन गए थे। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया? इसके बारे में उन्होंने खुलकर नहीं बताया है लेकिन भारत-कनाडा के तनाव के बीच आया यह इस्तीफा चर्चा का विषय बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed