{"_id":"6aedd070dffea0bd330fb8c0","slug":"samples-of-food-items-were-collected-and-sent-for-testing-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-102004-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे
Fri, 06 Nov 2026 06:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 06 Nov 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। दिवाली के त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को फरीदकोट और कोटकपूरा सहित आसपास के क्षेत्रों में मिठाई की दुकानों पर दबिश दी। टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा के दिशा-निर्देशों पर दशहरा पर्व से ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत फूड सेफ्टी अफसर नवदीप चाहल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। नवदीप चाहल ने बताया कि त्योहारों के मौसम में निगरानी और अधिक बढ़ा दी जाती है। इस साल दशहरे से अब तक कुल 45 नमूने भरे जा चुके हैं। विभाग का मुख्य उद्देश्य लोगों को मिलावट रहित और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है जिसके लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।