{"_id":"ef6fa73784a40958e771aa6ba690dc35","slug":"sampla-home-attack-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांपला की कोठी पर हमला करने के आरोप में केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांपला की कोठी पर हमला करने के आरोप में केस
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला की कोठी पर हमला करने की शिकायत पर पुलिस
विज्ञापन
ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार को सांपला के
समर्थक नेताओं ने प्रेसवार्ता कर मांग की है कि आरोपियों को जल्द काबू किया
जाए। वहीं सांपला गुट के नेताओं ने निशान सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता
प्रदीप खुल्लर को बेकसूर करार दिया है। नेताओं ने मामले की उच्चस्तरीय जांच
करवाने के आदेश दिए हैं।
भाजपा के मानवाधिकार सेल के को-कनवीनर कमल शर्मा, राजेश बिट्टू, रॉबिन सांपला, आशू घई व सोनू दिनकर ने प्रेसवार्ता में कहा कि निशान सिंह हत्याकांड में प्रदर्शन करने वाले कुछ अज्ञात लोगों ने सांपला की कोठी में घुसकर उनके दरवाजे की प्लास्टिक शीट को काट दिया था। इसमें सांपला के करीबी मोहिंदर भगत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता कमल शर्मा ने कहा कि प्रदीप खुल्लर एक जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं। उसको निशान सिंह के खुदकुशी केस में जबरन फंसाया गया है। वहीं निशान सिंह का मीटर बिजली बोर्ड ने ही उतारा।