{"_id":"614374818ebc3e50090033b2","slug":"safai-karamcharis-beat-up-congress-leader-in-council-office-jalandhar-news-pkl4269837128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने नियुक्ति पत्र न देने पर काउंसिल कार्यालय में की कांग्रेसी नेता की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने नियुक्ति पत्र न देने पर काउंसिल कार्यालय में की कांग्रेसी नेता की धुनाई
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता से मारपीट करते सफाई कर्मचारी।
- फोटो : ?
जालंधर। आदमपुर नगर काउंसिल दफ्तर में सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेसी नेता की जमकर धुनाई कर डाली। सफाई कर्मचारियों में रोष यह था कि नियुक्ति पत्र एक महीने पहले आ चुके हैं लेकिन उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं। नगर काउंसिल प्रधान के साथ बातचीत के दौरान उक्त कांग्रेसी नेता बीच में आकर बहसबाजी करने लगा, जिससे सफाई कर्मी भड़क उठे। उन्होंने कांग्रेसी नेता को जमकर थप्पड़ मारे। वहीं यूनियनों ने कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया।
आदमपुर के हनी नाम के युवक को मां की मौत के बाद उनकी जगह नगर काउंसिल में नौकरी मिली थी। सरकार ने 19 अगस्त को उसका नियुक्ति पत्र जारी कर दिया था, इसके बावजूद उसे नहीं दिया गया। इस वजह से वह नौकरी पर नहीं आ पा रहा था। जरूरत होने के बावजूद वह घर पर रहने को मजबूर था। इसके बाद वह नगर काउंसिल दफ्तर में प्रधान दर्शन सिंह करवल से मिलने के लिए पहुंचा।
हनी को कहा गया कि यह नियुक्ति पत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन मोहिंदर सिंह केपी के हाथों दिलवाया जाना है। उनके किसी रिश्तेदार का निधन हो गया, जिस वजह से इसमें देरी हो गई। प्रधान ने कहा कि उसे जल्द नियुक्ति पत्र दे देंगे। दीपा नाम का कांग्रेसी नेता वहां बैठा था, जो बीच में कुछ कहने लगा तो उसकी सफाई कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। उसने नेतागिरी दिखाई तो वहां खड़े दूसरे सफाई कर्मचारियों ने उसकी धुनाई कर डाली।