{"_id":"6217aec709b5ce4e960df0c2","slug":"saddened-by-those-who-harassed-daughter-father-commits-suicide-firozpur-news-pkl442986690","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को तंग करने वालों से दुखी पिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट पर लिखे बारह लोगों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को तंग करने वालों से दुखी पिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट पर लिखे बारह लोगों के नाम
जलालाबाद (फिरोजपुर) में पीड़ित परिवार के सदस्य थाने के सामने धरना देते हुए।
- फोटो : FIROZPUR
Link Copied
जलालाबाद (फिरोजपुर)। नाबालिग को तंग करने वालों से दुखी होकर एक पिता ने जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी की है। पास से मिले सुसाइड नोट पर बारह आरोपियों के नाम लिखे हैं। वीरवार को पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी थाना के समक्ष धरना दिया। मृतक सुरजीत सिंह की पत्नी परमजीत कौर वासी चक्क खिओ वाला बोदला (चिमनेवाला) ने बताया कि उसका पति बुधवार मेहनत मजदूरी करके घर लौटा था।
विज्ञापन
कुछ लोग पिछले कई दिनों से उनकी नाबालिग बेटी को तंग कर रहे थे। यही नहीं पारिवारिक सदस्यों को भी आरोपी धमकी देते थे, इससे सुरजीत बहुत दुखी था। बुधवार रात को आरोपियों से दुखी होकर सुरजीत ने कोई जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। सुरजीत ने अपने सुसाइड नोट पर बारह आरोपियों के नाम लिखे हैं। परमजीत कौर ने बताया कि पुलिस वाले उसके पति का शव अपने साथ ले गए और अभी तक न तो पोस्टमार्टम कर शव लौटाया है और न ही सुसाइड नोट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इसलिए पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस थाना के समक्ष धरना दिया है। उधर, इस संबंधी थाना सदर जलालाबाद के प्रभारी जसवंत सिंह ने कहा कि इस मामले में अलग-अलग सुसाइड नोट मिले हैं और मामले की पूरी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करवाया है। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।