फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sadbhawna march organized in support of farmers

किसानों के समर्थन में निकाला सद्भावना मार्च

Sun, 07 Feb 2021 05:31 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
sadbhawna march organized in support of farmers
जालंधर। दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में विभिन्न समुदाय के लोगों ने सद्भावना मार्च निकाला। मार्च प्रेस क्लब से शुरू होकर ज्योति चौक व कई अन्य इलाकों में निकाला गया। इस मार्च के दौरान सभी ने केंद्र सरकार से कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की मांग की। सद्भावना मार्च में सिख तालमेल कमेटी के पंजाब चेयरमैन हरपाल सिंह चड्ढा, पंजाबी जागृति मंच के दीपक बाली ने कहा कि वह किसानों का हर तरह से समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है व जिस देश का किसान खुशहाल होता है, वह देश तरक्की करता है। उन्होंने कहा कि मार्च निकालने का मकसद यही है कि हम सब एक हैं। सभी भारतवासी मिलकर किसानों के हक की लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं व कृषि कानून वापस लिए जाने तक हम सभी किसानों के साथ ही खड़े रहेंगे। इस सद्भावना मार्च में अख्तर सलमानी, आकिब जावेद सलमानी, अयूब सलमानी, बिट्टू परदेसी, सलीम अहमद, हमीद मसीह, जतिंदर पाल सिंह, बलदेव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed