{"_id":"cb94cf792a3e2ac3b4ba48e8542cb7a5","slug":"sad-central-package-reason-bhathal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकालियों के कारण नहीं मिला केंद्रीय पैकेज : भट्ठल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकालियों के कारण नहीं मिला केंद्रीय पैकेज : भट्ठल
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 19 Jan 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री बीबी रजिंदर कौर भट्ठल ने कहा पंजाब के उद्योगों को केंद्र से पैकेज न मिलने की जिम्मेदार राज्य सरकार है। कांग्रेस ने इस बारे में पीएम से बात की तो उन्होंने बताया कि पंजाब से इस संबंध में पूरी तरह से केस तैयार होकर नहीं पहुंचा है। बीबी भट्ठल रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रही थी।
इस दौरान भट्ठल ने कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। इसके बावजूद अगर उन पर जोर दिया जाता है, तो वह विचार भी कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस को आप से कोई खतरा नहीं है। दिल्ली में भी आप को अपना बचाव करना मुश्किल हो चुका है। आप को खुद नहीं पता की कि वह कितने दिनों की मेहमान हैं।
भट्ठल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अकाली दल-बीजेपी को चलता करने के लिए कांग्रेस के पास कई मुद्दे हैं। सत्ताधारी पार्टी, कांग्रेस के सवालों में ऐसे घिरेगी कि उसे जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। चुनाव में पीपीपी से समझौते पर बीबी भट्ठल ने कहा कि हालांकि यह फैसला हाईकमान का है। मगर, उनकी निजी राय है कि पार्टी को किसी से समझौता करना गलत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अकाली दल को तो आगामी लोकसभा चुनाव में नशे में घिर रही जवानी पर लोगों के सवाल देने ही मुश्किल हो जाएंगे।
विज्ञापन
बीबी ने कहा कि अकाली दल को नशे के मामले में घिर रहे बिक्रम सिंह मजीठिया के बारे में अपने विचार सार्वजनिक करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जवानी पहले आतंकवाद से खराब हुई थी और अब नशे से प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हमेशा नशा ही नहीं बल्कि हर मुद्दे पर कांग्रेस को निशाना बनाने का प्रयास किया है।
कैप्टन पर साधा निशाना
मजीठिया के सवाल पर बीबी भट्ठल ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कैप्टन के सहयोगी भी मजीठिया के मामले में सीबीआई जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। माघी मेले के दौरान भी लोगों ने जैकारों की गूंज व हाथ खड़े कर भोला व मजीठिया के मामले की सीबीआई जांच करवाने पर सहमति दी थी।
कांग्रेस में कलह पर भट्ठल ने कहा कि वह मानती हैं कि अगर सीनियर नेता विरोध कर रहे हैं तो कहीं गलती जरूर हुई है। कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है, ऐसे में थोड़े बहुत विरोध चलते ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा पार्टी को एकजुट रखने के लिए काबिल हैं।
हर कदम पर अकाली सरकार फेल
बीबी भट्ठल ने कहा कि राज्य में शासन चलाने के लिए अकाली-भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। रोजाना लगाए जा रहे टैक्स से लोग दुखी हो चुके हैं। अब तो डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की गलत नीति ने ग्रामीण क्षेत्र के छोटे दुकानदारों से भी गुंडा टैक्स वसूलने की तैयारी कर ली है। इन सभी टैक्सों का जवाब अकाली दल को आगामी लोस चुनाव में देना होगा।
बीजेपी है कुर्सी की पुजारी
भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए भट्ठल ने कहा कि बीजेपी कुर्सी की पुजारी है। यही कारण है कि अकाली दल शहरी वर्ग को टैक्सों के बोझ में दबा रहा है तो बीजेपी मूकदर्शक बन रही है। जब भी बादल एंड पार्टी शहरी वर्ग पर नया टैक्स लगाती है तो बीजेपी चुुप्पी साधे रखती है। पंजाब में बीजेपी, अकाली दल के नीचे लग काम कर रही है। यह सारा प्रकरण कुछ सीटों के लिए हो रहा है।
जातिवाद नहीं, आर्थिक स्थिति पर मिले रिजर्वेशन
बीबी भट्ठल ने कहा कि देश में जातिवाद पर नहीं, लोगों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने चौधरी जगजीत सिंह का नाम लेते हुए कहा कि अब इन्हें आरक्षण की जरूरत नहीं है। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से जाट सभा बनाके मांगे जा रहे आरक्षण को भी उन्होेंने गलत नहीं कहा।