{"_id":"6a8af4c7edd51b499804baba","slug":"baba-farid-university-will-soon-get-a-new-vc-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101819-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को जल्द मिलेगा नया वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को जल्द मिलेगा नया वीसी
Sun, 23 Aug 2026 06:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 23 Aug 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज को जल्द ही नया कुलपति मिलेगा। नए कुलपति के नाम की घोषणा कभी भी होने की संभावना है। पंजाब सरकार ने इस पद के लिए तीन डॉक्टरों का एक पैनल राज्यपाल को भेजा है।
पैनल में डॉ. राजिंदर बांसल, डॉ. अवनीश और डॉ. बलजिंदर सिंह के नाम शामिल हैं। अब पंजाब के राज्यपाल इन तीनों में से एक नाम पर अंतिम फैसला करेंगे। पूर्व कुलपति डॉ. राजीव सूद का कार्यकाल पूरा होने के बाद आईएएस अधिकारी मनजीत सिंह बराड़ को कार्यकारी कुलपति नियुक्त किया गया था। कुलपति पद के लिए पंजाब सरकार को करीब 70 आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया के बाद यह पैनल तैयार किया गया है, जिसे अंतिम मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया है।