फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   rural rapid police responce police, on road, sukhbir badal, jalandhar

गांवों में स्पॉट पर अब 20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

Sat, 02 Jul 2016 04:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Sat, 02 Jul 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
rural rapid police responce police, on road, sukhbir badal, jalandhar
जालंधर में उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल जीपों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रूरल रैपिड पुलिस रिस्पांस व्यवस्था को हरी झंडी दिखाई।  इसके तहत पुलिस घटनास्थल पर बीस मिनट में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


इस व्यवस्था के तहत लगभग 13 हजार गांवों के लोगों को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 100 नंबर पर डायल करना होगा। यह व्यवस्था 24 घंटे काम करेगी।

शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने पीएपी में 400 नए मोटर बाइक एवं 220 न्यू बोलेरो को रवाना करने के बारे में कहा कि रूरल रेपिड पुलिस रिस्पांस व्यवस्था से आम ग्रामीण लोगों को उनके घर के नजदीक ही पुलिस सेवा मिलेगी। इससे अमन कानून बनाए रखने एवं अपराधों को काबू करने में बड़ी मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


पंजाब की पाकिस्तान से लगती 553 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा जम्मू-कश्मीर से लगती सीमा की तरह करने की मांग करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवाद और नशा तस्करी को रोकने के लिए सीमाओं की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार बीएसएफ को आधुनिक संचार साधनों एवं हथियारो से लैस किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी सुरेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि रूरल रैपिड रिस्पांस व्यवस्था के तहत राज्य को 877 बीटों में बांटा गया है। सभी जिलों में पुलिस कंट्रोल रूमों को अति आधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है। इसके अतिरिक्त फोन कॉल रिसीव करने और विभिन्न स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के लिए 3500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed