{"_id":"6918af2f23a215132f0c4079","slug":"rss-leaders-son-shot-dead-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-104005-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: आरएसएस नेता के बेटे की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: आरएसएस नेता के बेटे की गोली मार कर हत्या
Sat, 15 Nov 2025 10:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। शहर के मोची बाजार में शनिवार रात दो बदमाशों ने आरएसएस के नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली उसके सिर में लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी वारदात स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की शहर के मोची बाजार में मनियारी की दुकान है। शनिवार रात वे दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। इस दाैरान दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली नवीन के सिर पर गोली लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद शहर के बाण बाजार की तरफ भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई। संघ के कार्यकर्ता राजेश खुराना ने बताया कि नवीन आजादी के समय के आरएसएस नेता रहे दीनानाथ अरोड़ा के पोते थे। वे मोची बाजार में मनियारी की दुकान करते थे। यूको बैंक के पास आरोपियों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।