{"_id":"5f16c7ea8ebc3e9f933a7d06","slug":"roof-of-house-collapsed-in-torrential-rain-woman-died-firozpur-news-pkl38201362","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममदोट में दो दिनों से आफत की बरसात, छत गिरने से महिला की मौत, पति व दो बच्चे गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममदोट में दो दिनों से आफत की बरसात, छत गिरने से महिला की मौत, पति व दो बच्चे गंभीर घायल
Tue, 21 Jul 2020 04:18 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ममदोट (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में बारिश से मकान की छत गिरी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ममदोट में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गांव हजारा सिंह वाला में मंगलवार सुबह चार बजे एक घर की छत गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला का पति और दो बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें गंभीर हालत में फरीदकोट स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह जी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीड़ित के रिश्तेदार सुखदेव सिंह ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे से तेज बारिश हो रही थी। गुरमेज सिंह रात को अपने परिवार संग घर में सो रहा था। गुरमेज का मकान कच्चा है। मंगलवार सुबह चार बजे गुरमेज के घर की छत गिरने की जोरदार आवाज आई।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और मलबे से परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाला। तब तक गुरमेज की पत्नी जसविंदर कौर की मौत हो गई थी। गुरमेज सिंह, उसकी बेटी संजना (छह) और बेटा लवप्रीत सिंह (तीन) गंभीर घायल हैं। तीनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन यहां से डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गुरमेज सिंह की चाची पछो बीबी ने बताया कि गांव में छह ऐसे मकान हैं, जिनकी हालत खस्ता है। तेज बारिश के कारण उक्त मकान गिर सकते हैं। ये सभी मकान कच्चे हैं। जिस तरह से बारिश हो रही है, उक्त मकानों में रहने वाले लोगों की जान को खतरा है। पछो बीबी ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके मकानों को पक्का किया जाए ताकि वह सुरक्षित रह सके।