फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Robbers looted rs 12000 cash from a medical store in Kapurthala

कपूरथला में दिनदहाड़े लूट: मेडिकल स्टोर में घुसे दो लुटेरे, दुकानदार पर दातर से हमला, 12 हजार कैश लूट फरार

Sun, 04 Aug 2024 08:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Aug 2024 08:02 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में दो लुटेरों ने लूट की वारदात की है। आरोपी दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर में घुसे थे। दुकानदार पर दातर से हमला किया और 12 हजार रुपये लूटकर ले गए। 

विज्ञापन
Robbers looted rs 12000 cash from a medical store in Kapurthala
आरोपी सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। यहां एक मेडिकल स्टोर में दो लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे। आरोपियों ने दुकानदार पर तेजधार दातर से हमला किया। इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ कर गल्ले से 12 हजार रुपये की नकदी निकाल कर फरार हो गए। इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। दुकानदार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार मनीष कुमार निवासी चौक चेलिया सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि 31 जुलाई की शाम करीब 05:15 बजे वह दुकान पर था। दुकान पर अन्य कर्मचारी भी थे। तभी एक बिना नंबर वाली मोटरसाइकिल पर मुंह ढके दो युवक आए। उनके हाथों में तेजधार दातर थे। दुकान में घुसते ही आरोपियों ने मनीष पर दातर से वार किया। आरोपियों ने सामान भी तोड़ा और काउंटर के गल्ले से 12 हजार रुपये कैश निकाल कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया कि उन्होंने अपने तौर पर उक्त दोनों लुटेरों की पड़ताल की तो पता चला कि आरोपियों में जसवीर सिंह निवासी गांव रोली महितपुर जालंधर और चमकौर सिंह उर्फ कोरा निवासी गांव धुंगड़ा जालंधर है। उसने तुरंत इसकी शिकायत थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों लुटेरों के खिलाफ धारा 379बी, 427, 506 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed