{"_id":"6002ee6c8ebc3e319451c9fa","slug":"robbed-master-mind-girl-arrested-with-two-companions-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl40083401","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की मास्टर माइंड लड़की दो साथियों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की मास्टर माइंड लड़की दो साथियों के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
जालंधर। बस स्टैंड के पास शुक्रवार की रात मनी एक्सचेंजर की दुकान से ढाई लाख रुपये और साढ़े तीन लाख रुपये विदेशी करेंसी लूटने के मामले में पुलिस के हाथ गिरोह तक 24 घंटे में पहुंच गए हैं। पुलिस ने तरनतारन में दबिश देकर मास्टर माइंड लड़की व उसके दो साथियों को काबू कर लूट की राशि बरामद कर ली है। जांच में सामने आया है कि मनी एक्सचेंजर से मिलने आई सरबजीत कौर ने साथियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने सरबजीत कौर व उसके दो साथियों गगनदीप व जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई रकम भी बरामद कर ली है। वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी मिल गई है। एसीपी माडल टाऊन हरमिंदर सिंह गिल ने बताया कि तरनतारन निवासी सरबजीत कौर अक्सर जालंधर में बस स्टैंड के निकट अरोड़ा मनी एक्सचेंज पर आती थी। उसने अपने साथियों गगनदीप व जसपाल निवासी तरनतारन से मनी एक्सेंज को लूटने की योजना तैयार की। शुक्रवार को बस स्टैंड के पास मनी एक्सचेंजर का काम करने वाले राकेश कुमार की दुकान पर अचानक मुंह पर मफलर बांध दो लुटेरे घुस आए थे और गल्ले से करीब ढाई लाख रुपये और करीब साढे़ तीन लाख की विदेशी करेंसी लूटकर फरार हो गए। सारी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी।
एसीपी माडल टाऊन हरमिंदर सिंह के मुताबिक शुरूआती दौर में ही उन्हें शंका सर्बजीत कौर पर हुई, क्योंकि वह बार-बार बयान बदल रही थी।इसके बाद पुलिस ने मोबाइल कॉल की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि सर्बजीत कौर व उसके साथी जसपाल व गगनदीप जालंधर एक साथ आए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और नकदी भी बरामद कर ली है।