फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Roadways inspector and three workers arrested with drugs

सरकारी कर्मचारी कर रहे थे चिट्टे की तस्करी: रोडवेज के तीन मुलाजिम गिरफ्तार, जालंधर डिपो का इंस्पेक्टर भी शामिल

Mon, 03 Feb 2025 03:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 03 Feb 2025 03:09 PM IST
सार

पंजाब में नशा तस्करी के मामलों में सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं। लाखों रुपये वेतन पाने वाला डिपो इंस्पेक्टर को पुलिस ने हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य रोडवेज कर्मचारी भी पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Roadways inspector and three workers arrested with drugs
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में सरकारी कर्मचारी नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार हुए हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब रोडवेज के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 55 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस बस स्टैंड के पास चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें पासपोर्ट कार्यालय की तरफ से व्यक्ति हाथ में पॉलिथीन लिफाफा लेकर आता दिखाई दिया। शख्स पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और उसने अपने हाथ में लिया पॉलिथीन लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद वह तेजी से वापस मुड़ गया। पुलिस को शक हुआ तो उसे दबोच लिया। वहीं उसके द्वारा फेंके गए लिफाफे की जांच की गई तो उसमें से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान अजीत सिंह उर्फ राजू निवासी संजय गांधी नगर मक्खू फिरोजपुर हाल निवासी मोहल्ला अमरगढ़ बशीरपुरा रामामंडी जालंधर के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 6 में केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी अजीत सिंह पूछताछ में खुलासा किया कि नशा तस्करी में जालंधर रोडवेज डिपो में इंस्पेक्टर पद पर तैनात दीपक शर्मा भी शामिल है। दीपक शर्मा निवासी शहीद भगत सिंह नगर कॉलोनी जालंधर पंजाब रोडवेज डिपो जालंधर-2 में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। उसके अलावा एक अन्य आरोपी कीरत सिंह निवासी सुल्तानविंड पुलिस स्टेशन दोबुर्जी जिला अमृतसर भी इस जघन्य अपराध में शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन, 20 छोटे खाली प्लास्टिक लिफाफे और एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed