फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Rapidly changing weather patterns, increased chills

तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, बढ़ी ठिठुरन

Tue, 04 Jan 2022 10:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Rapidly changing weather patterns, increased chills
जालंधर। शहर में मंगलवार को दिन की शुरुआत हल्की बारिश से हुई। सुबह से बूंदाबांदी होनी शुरू गई, जिससे मौसम में ठिठुरन भी काफी बढ़ी हुई है। बारिश की वजह से सुबह की सैर करने वालों की संख्या पार्कों में काफी कम थी।
विज्ञापन

सुबह सड़कों पर आवागमन में काफी कमी थी। मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है इसके साथ ही ठिठुरन थम नहीं रही है। इस सप्ताह के दौरान आसमान में बादल छाए रहने तथा बारिश की संभावना है। आसमान में छाए हल्के बादलों के बीच न्यूनतम में गिरावट और अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तड़के और रात को ठिठुरन का आलम बरकरार रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले सप्ताह के दौरान अधिकतर दिन आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या कम होने के साथ कारोबार भी प्रभावित होगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में मौसम का मिजाज फिर से बदल जाएगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है, इस कारण लोगों को धुंध का प्रकोप भी झेलना पड़ेगा। इस दौरान विजिबिलिटी तो कम होगी ही साथ ही सर्दी का प्रकोप भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed